फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में जा रहे भाजपाइयों से ग्रामीणों का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बस से कन्नौज के तिर्वा में आयोजित प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने के लिए जा रहे भाजपाइयों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। घटना चौबिया थाना क्षेत्र के भूटा रमपुरा गांव में हुई।
विज्ञापन

थाना चौबिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरसई हेलू से तमाम भाजपाई शनिवार को तिर्वा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए बस से जा रहे थे। भूटा रमपुरा गांव के पास कुछ लोगों ने बस को रोका, तो उनकी भाजपाइयों से कहासुनी हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना की सूचना चौबिया थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अंकुश कुमार राघव ने बताया कि बस में सवार दोनों पक्ष एक ही दल से जुड़े थे। दोनों में नारेबाजी को लेकर कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराया गया। इसके बाद बस को तिर्वा के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें