इटावा। प्रदेश में कोरोना के कम होते प्रभाव के बाद भी सप्ताह में शनिवार व रविवार को दो दिन की बाजार बंदी जारी है। इस बंदी को समाप्त करके एक दिन की साप्ताहिक बंदी लागू की जाए। इससे व्यापार में बढ़ोतरी होगी। यह बात उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कही।
बुधवार को बराही टोला में जिला उपाध्यक्ष सुमन यादव व रेडीमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर प्रदेश सरकार को साप्ताहिक लॉकडाउन समाप्त कर देना चाहिए। ताकि व्यापारियों को कारोबार में पहले हुए नुकसान को पूरा कर पाने में मदद मिल सके।
उन्होंने कहा कोरोना काल में टूट चुके व्यापारियों को बिजली के बिल, जीएसटी, मंडी शुल्क, बैंक का ब्याज माफ किए जाने की मांग उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लगातार मांग कर रहा है, लेकिन सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। इससे व्यापारियों में नाराजगी है।
कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त मंत्री शिव कुमार सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री विशाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बीके वर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश चंद्र यादव, महामंत्री सुनीत चौहान, जिला मीडिया प्रभारी ओम रतन कश्यप, रेडीमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा, युवा जिला महामंत्री रिंकू यादव समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।