फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 हेक्टेयर जमीन पर छाएगी हरियाली, रोपे जाएंगे पौधे

विज्ञापन
बेवर बैराज पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी करते डीएम । संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सिंचाई विभाग की खाली पड़ी 250 हेक्टेयर जमीन बहुत जल्द हरी-भरी नजर आएगी। इस पर पौधे रोपे जाएंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है। पूर्व में इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा चुका है। पौधारोपण के बाद इस तरह की आशंकाओं से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

विकासखंड मारहरा के ग्राम अचलपुर मौहरघाट एटा-अमांपुर मार्ग पर सिंचाई विभाग द्वारा बनाए बेबर बैराज का डीएम अंकित अग्रवाल ने निरीक्षण किया। डीएम ने बेबर बैराज के निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को नदी किनारे मनरेगा की मदद से वृहद स्तर पर पौधरोपण कराने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि सिंचाई विभाग की टीम नगला जोगरू, गौसलपुर, हजरतपुर, करनपुर, नगला दत्ती, अच्छेपुर, अचलपुर आदि आसपास के ग्रामों का सर्वे कर चुकी है। इन क्षेत्रों में नदी किनारे कहीं पर भी स्थायी अतिक्रमण न होने के संबंध में रिपोर्ट दी गई है। पौधरोपण होने के बाद आसपास का क्षेत्र सुंदर बनेगा। बेवर बैराज में बैराज क्षेत्र, बंधो का क्षेत्र, डूब क्षेत्र की कुल भूमि लगभग 250 हेक्टेयर जनपद एटा में पड़ती है। सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी, डीएफओ सौरिस सहाय, एसडीएम सदर शिव कुमार, बीडीओ शीतलपुर शैली गोविल, एक्सईएन सिंचाई तुसार कांती राजन, एई भारत भूषण, रज्जन लाल मौजूद रहे।
बनेगा पिकनिक स्पॉट, मिलेगी वोटिंग की सुविधा
बैराज की क्षमता 111700 क्यूसेक है। वर्षा के दौरान इससे बेबर फीडर तक का संचालन किया जाता है। इसकी अधिकतम क्षमता 350 क्यूसेक है एवं कुल लंबाई 64.320 किलोमीटर है। इस बैराज से बेवर फीडर नहर निकलती है। डीएम ने कहा कि भविष्य में इसे पिकनिक स्पॉट बनाया जाएगा। यहां आने वाले लोगों को वोटिंग सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें