फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: एटा में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद 

Sat, 11 Jun 2022 09:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

जिले में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया गया है कि आरोपियों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा। ईंटों से उसके सीने पर प्रहार किया गया, जिससे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के रिजोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव उम्मेदपुर निवासी 40 वर्षीय युवक की हत्या लाठी-डंडों और ईंटों के प्रहार से कर दी गई। युवक बाल कटवाने के लिए मैनपुरी जनपद की सीमा पर सूरजपुर पुल पर गया था, जहां दुकान के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर उसका विवाद वहां के एक युवक से हो गया। इसमें मृतक पक्ष के चार लोग घायल भी हुए हैं। मृतक पक्ष का आरोप है कि मैनपुरी के लोगों ने गांव में घुसकर हमला किया है।

विज्ञापन


गांव उम्मेदपुर निवासी इंद्रपाल ने बताया कि उनके परिवार का भतीजा राजेंद्र शनिवार शाम सूरजपुर के पुल पर बाल कटवाने के लिए गया था। इस दौरान औंछा थाना क्षेत्र के गांव उस्नादी निवासी एक व्यक्ति की दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दी। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत करा दिया, लेकिन बात यहां खत्म नहीं हुई। 

गांव में घुसकर दिया घटना को अंजाम  

कुछ समय बाद आरोपी अपने गांव के 50 व्यक्तियों को लेकर गाड़ियों से उम्मेदपुर आया। जहां गांव के बाहर उन्हें राजेंद्र मिल गया। उन्होंने लाठी-डंडा, ईंट से उसे पीटना शुरू कर दिया। जैसे ही गांव में यह सूचना पहुंची तो परिजन उसे बचाने गए। आरोपियों की पिटाई से राजेंद्र की मौत हो गई, जबकि अवनीश, सत्यप्रकाश, सतीश व अंशुल को भी पीटकर घायल कर दिया। कहा कि गांव के अन्य लोगों के आ जाने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

पांच भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक राजेंद्र पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। आरोपियों द्वारा उसके सीने पर ईंट से प्रहार किया गया, इससे उसकी मौत हुई है। 

एएसपी ने कहा कि मैनपुरी की है घटना 

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि घटना मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र की है, रिजोर की बात गलत रूप से कही जा रही है। वहां घटनास्थल पर खून के निशान भी पाए गए हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें