फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का कहर: मेडिकल कॉलेज का पीडियाट्रिक वार्ड फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बुखार इन दिनों कहर बनकर टूट रहा है। शहर सहित कई गांवों में बुखार फैला हुआ है। लगातार मरीज आने से सरकारी इंतजाम बौने पड़ते जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में बनाया गया पीडियाट्रिक वार्ड शनिवार रात फुल हो गया। रविवार को तीन बच्चों की छुट्टी कर बेड खाली किए गए।
विज्ञापन

बुखार का प्रकोप शुरू होते ही मेडिकल कॉलेज की मैटरनिटी विंग में द्वितीय तल पर 10 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड बनाया गया। बड़ी संख्या में आने वाले मरीजों में से गंभीर बच्चों को वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। शनिवार रात अवागढ़ निवासी बुखार पीड़ित बच्चा भर्ती होते ही वार्ड फुल गया। जबकि सोमवार सुबह और बीमार बच्चे पहुंचने लगे। इस पर चिकित्सकों ने पहले से भर्ती तीन बच्चों को छुट्टी देकर जगह कराई।
प्रतिदिन पहुंच रहे 40 से 50 बुखार पीड़ित बच्चे
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुल गुप्ता ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार का प्रकोप अधिक चल रहा है। ओपीडी में प्रतिदिन 40 से 50 बुखार पीड़ित पहुंच रहे हैं। जिन बच्चों की हालत ज्यादा गंभीर होती है, उन्हें भर्ती कर लिया जाता है।
विज्ञापन

इमरजेंसी में भर्ती हुईं दो किशोरी
रविवार को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में बुखार से पीड़ित दो किशोरी भर्ती हुईं। इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे डॉ. राहुल वार्ष्णेय ने बताया कि असरौली निवासी सोनम को शनिवार से बुखार आ रहा है, मलेरिया के लक्षण लग रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जबकि पिलुआ निवासी प्रियंका को बुखार के साथ पेट दर्द की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें