एटा जिले में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने बुआ-भतीजी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। एक युवती ने मोबाइल से अपनी भतीजी के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। भतीजी की शादी के बाद उसके फोटो वायरल कर दिए। किसी तरह ससुराल वालों तक उसके फोटो पहुंच गए। इसके बाद परिवार में हंगामा खड़ा हो गया।
मामला थाना रिजोर क्षेत्र का है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपनी चचेरी बुआ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि बुआ ने नहाते समय उसके फोटो खींच लिए और फेसबुक पर वायरल कर दिए। युवती की पांच माह पूर्व ही शादी हुई है। उसके फोटो ससुराल वालों तक पहुंचे, जिसे देखकर वे दंग रह गए।
आरोपी बुआ के खिलाफ मुकदमा
युवती के परिवार में कलह पैदा हो गई। युवती ने किसी तरह पूरा मामला बताकर उन्हें समझाया। पीड़ित युवती ने रविवार को अपनी चचेरी बुआ के खिलाफ थाना रिजोर में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच कर रही है।