फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से हा-हाकार, डेंगू पसार रहा पांव

विज्ञापन
अलीगंज में एक नर्सिग होम में बुखार से पीड़ितों को भर्ती कर किया जा रहा इलाज। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। बुखार से हा-हाकार की स्थिति मच गई है। तीन दिन में बुखार पीड़ित चार बच्चों की मौत हो चुकी है। प्राइवेट पैथोलॉजी लैब पर मलेरिया के अलावा डेंगू के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। कई गांव में घर-घर चारपाई बिछी हुई हैं। शहर से लेकर देहात तक कई तरह का बुखार फैला हुआ है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद व मैनपुरी के बाद यहां भी बुखार तेजी से फैल रहा है। मेडिकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग में फिजीशियन कक्ष के बाहर रोजाना मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। सोमवार को डॉ. आशीष गुप्ता ने बताया कि 250-300 मरीज रोज आ रहे हैं, जिनमें 150-200 लोग बुखार पीड़ित होते हैं। वहीं मैटरनिटी विंग में बच्चों का उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. यूसुफ ने बताया कि उन्होंने सोमवार को 45 से 50 बुखार पीड़ित बच्चों का परीक्षण किया। तीन बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया।
उधर, प्राइवेट नर्सिंग होम की स्थिति देख साफ लग रहा है कि बुखार अनियंत्रित होता जा रहा है। शहर के कई चिकित्सक व लैब टेक्नीशियन ने बताया कि हर पैथोलॉजी पर 10 से 12 मरीजों को एनएस वन की पुष्टि रोजाना हो रही है। अलीगंज हो या फिर जैथरा, जलेसर, अवागढ़ आदि में बुखार के नए केस लगातार मिल रहे हैं। जबकि सकीट, मारहरा सहित शीतलपुर ब्लॉक के तीन बच्चों की मौत भी बुखार से हो चुकी है। कासगंज के सिढ़पुरा की बुखार पीड़ित एक बच्ची की इमरजेंसी वार्ड में जान जा चुकी है।
विज्ञापन

इन गांवों में फैला बुखार
बुखार के कारण देहात क्षेत्र के कई गांवों में घर-घर चारपाई बिछ चुकी हैं। ओन, असरौली, नगला मऊ, दूल्हापुर, ककरावली आदि गांवों के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मॉनीटरिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें