फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 परीक्षा केंद्रों पर होगी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम से कुछ विद्यार्थी संतुष्ट नहीं हैं। बोर्ड ने ऐसे विद्यार्थियों को मौका देते हुए परीक्षा के लिए आवेदन मांगे। जिले के सात सौ से अधिक विद्यार्थियों ने अंक सुधार के लिए आवेदन किया। इनकी परीक्षा आठ केंद्रों पर कराइ जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की ओर से अंक सुधार के लिए 18 सितंबर से परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। हाईस्कूल में 71 स्कूलों के कुल 300 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। जिसमें 242 छात्र एवं 58 छात्राएं शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट के 113 स्कूलों के 476 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है जिसमें 343 छात्र और 133 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा 6 अक्तूबर तक दो पालियों में होगी। पहली पाली में आठ से सवा दस बजे तक हाईस्कूल और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से सवा चार बजे तक इंटरमीडिएट की परीक्षा कराई जाएगी।
ये विद्यालय बनाए परीक्षा केंद्र
राजकीय बालिका कन्या इंटर कॉलेज लालगढ़ी, श्री किसान इंटर कॉलेज धिरामई, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज निधौली कलां, डीएवी इंटर कॉलेज सकीट, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलेसर, उल्फतराय इंटर कॉलेज बसुंधरा, डीएवी इंटर कॉलेज अलीगंज, एलबीएसएस इंटर कॉलेज जैथरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें