फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में घुसकर युवक को उठा ले गए, जिन्हे समझा गुंडा निकले दिल्ली पुलिस के जवान, सच जान सिहर उठे लोग

Sun, 23 Jul 2023 08:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में पांच लोग घर में घुसकर युवक को उठा ले गए। कुछ बताया ही नहीं। घरवाले युवक को ले जाने वालों को गुंडा समझ रहे थे। लेकिन वह दिल्ली पुलिस के जवान निकले। सच जानकर परिवार के लोग सिहर उठे।
विज्ञापन
कार सवार पांच लोग युवक को उठा ले गए (सांकेतिक इमेज)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में कार सवार पांच लोग घर में घुसकर युवक को उठा ले गए। परिजन पूछते रहे लेकिन कुछ नहीं बताया। युवक को जबरन उठाया और गाड़ी में डालकर ले गए। अपहरण में पांचों अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। पड़ताल में जो बात सामने आई उसे सुनकर पुलिस व परिजन हैरान रह गए। दरअसल उसे दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ले गई है। 

विज्ञापन


घटना मारहरा थाना क्षेत्र के सोनोठ गांव की है। गांव निवासी आलोक कुमार ने बताया कि 21 जुलाई की शाम करीब 6:45 पर एक कार उनके घर के पास आकर रुकी। इसमें से पांच लोग उतरे। वह घर में घुस आए और पिता अनिल कुमार को अपने साथ जबरन ले जाने लगे। इस बारे में मैंने उनसे पूछताछ की तो कुछ नहीं बताया। पिता को गाड़ी में बैठाकर कहीं ले गए। आलोक की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इसमें कुछ अलग ही मामला सामने आया है। 

यह भी पढ़ेंः- Video: बहू ने बहन के साथ मिलकर भरी कचहरी में ससुर पर बरसाईं चप्पलें, महज इतनी सी थी बात

विज्ञापन
Trending Videos

थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच में जुट गए थे। इस दौरान जानकारी मिली कि अनिल कुमार दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। 2009 में उसने दिल्ली के न्यू अशोक नगर से एक उद्योगपति के चार वर्षीय बच्चे का अपहरण किया था। बाद में बच्चे को छोड़कर फरार हो गया। उद्योगपति ने थाना अशोक नगर में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया, जो न्यायालय में विचाराधीन है।

यह भी पढ़ेंः- प्रेमी के साथ भाग गई महिला: पति पर हत्या कर शव गायब करने का केस; डेढ़ माह बाद खुला राज तो सभी रह गए हैरान
 
विज्ञापन

युवक जमानत कराने के बाद दिल्ली से आकर यहां गांव में रहने लगा। युवक के अदालत में हाजिर न होने पर उसके गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए गए। इसके अनुपालन में दिल्ली न्यू अशोक नगर पुलिस युवक को दिल्ली ले गई। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने स्थानीय पुलिस से किसी तरह का सहयोग लिया और न ही जानकारी दी। जिसके चलते किसी को नहीं पता था कि यह पुलिस कार्रवाई है। ऐसे में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें