फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किसान की जमीन ही नहीं पत्नी पर भी आया दिल': खरीददार ने लिया महिला का मोबाइल नंबर, अब कर रहा ये डिमांड

Sun, 23 Jul 2023 01:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

किसान ने जिसे अपनी जमीन बेची, अब वो ही उसकी पत्नी के पीछे पड़ा है। किसी तरह से महिला का मोबाइल नंबर ले लिया, जिसके बाद उसे धमकी दी जा रही है कि यदि साथ नहीं रही, तो उस पर तेजाब डाल देगा। 
विज्ञापन
women crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के एक गांव की महिला पर आरोपी ने साथ रखने का दबाव बनाया। जब वह नहीं मानी तो तेजाब डालकर चेहरा जलाने और गाड़ी से कुचलकर हत्या की धमकी दे डाली। महिला ने अदालत के आदेश पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 

ये बोली पीड़िता

महिला का कहना है कि उसके ससुर ने ओमेंद्र कुमार मिश्रा निवासी सोंसा को जमीन बेची थी। इसी दौरान किसी तरह से ओमेंद्र ने मेरा मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद वह अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने लगा। दबाव बनाकर कहने लगा कि तुम मेरे साथ रहो, मैं तुम्हें सारे सुख दूंगा। जब यह बात पति को बताई तो बेइज्जती को लेकर कोई शिकायत नहीं की।

ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
 
विज्ञापन

तेजाब डालने की दे रहा धमकी

पीड़िता का आरोप है कि 11 मार्च 2023 को फिर मैसेज और वीडियो भेजे। तब आरोपी को चेतावनी भी दी। इस पर आरोपी ने कहा कि तू मेरा कहना मान ले और भागकर मेरे साथ चल। नहीं तो कहीं की भी नहीं रहेगी। तेरे चेहरे पर तेजाब डालकर आग लगा दूंगा और गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दूंगा। आरोप है कि इसके बाद थाना पुलिस को भी शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। तब अदालत की शरण लेनी पड़ी। धमकी के चलते महिला दहशत में है। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  घर में है भूत... मुझे नहीं रहना: पत्नी के दावे पर पति बोला- और किसी को तो न दिखता वो; नया मकान नहीं खरीद सकता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें