एटा। वर्ष 2024 में बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा पास करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय सम्मानित करेगा। यूपी बोर्ड में 70 प्रतिशत और सीबीएसई बोर्ड व आईसीएसई बोर्ड में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और उत्साहवर्धन के लिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। विद्यार्थियों को मार्कशीट की फोटो कॉपी पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर रजिस्ट्रेशन केंद्र पर जमा कराना होगा। इसके अलावा व्हाट्सएप के द्वारा भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मार्कशीट की फोटो कॉपी पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर 9639915105 पर व्हाट्सएप करें। अधिक जानकारी के लिए 9897277918 , 7505801232 पर संपर्क कर सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को फोन से सूचित कर दिया जाएगा। जिले में एक रजिस्ट्रेशन केंद्र बना बनाया गया है।