फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कूलर-फ्रिज में पल रहे डेंगू-मलेरिया के मच्छर

Thu, 13 Jun 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अभी बरसात नहीं हुई है, लेकिन बुखार पीड़ितों के प्लेटलेट्स कम आ रहे हैं। मरीजों को जोड़ों का दर्द भी परेशान कर रहे है। ऐसे में डेंगू-चिकनगुनिया का खतरा अभी से मंडराने लगा है। पिछले साल 76 मामले डेंगू के दर्ज किए गए थे। इसके बावजूद लोग जागरूक नहीं हो रहे। घरों में रखे कूलर और फ्रिज में ही डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसे बीमारियों का डंग मारने वाले मच्छर पल रहे हैं। घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीमों को यह स्थिति तमाम घरों में मिल रही है।बीते वर्ष मई माह से ही डेंगू के केस आना शुरू हो गए थे। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आमतौर पर बारिश के रुके हुए पानी में एडीज मच्छर पनपता है, जो सुबह शाम को काटता है। इसके अलावा साफ पानी में डेंगू का मच्छर लार्वा छोड़ता है। जिले में इस वर्ष मिले लार्वा की बात करें तो मलेरिया निरीक्षकों को लार्वा मिल रहा है।
विज्ञापन



चल रहा है मलेरिया माह

जून माह में शासन से मलेरिया माह मनाने के निर्देश हैं। जिले में मलेरिया माह मनाया भी जा रहा है। जिसमें लोगों को मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

कब मिलने डेंगू पॉजिटिव मिले
वर्ष 2022 में मिले डेंगू के मामले 46
वर्ष 2023 में मिले डेंगू के मामले- 76
जनवरी से अब तक डेंगू के मामले- 0
-
मलेरिया माह के दौरान लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मलेरिया निरीक्षकों को निर्देश हैं कि जो 35 गांव चिह्नित किए गए हैं। उनकी पड़ताल कर रिपोर्ट दें। लोगों को फ्रिज, कूलर, गमलों आदि की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें