फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बंद मिला, बच्चों ने दिया धरना, गुरुजी बोले, भूल गए थे स्कूल की चाबी, इस कारण विलंब हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बघौचघाट(देवरिया)। रामपुर कारखाना ब्लॉक का गौरकोठी स्कूल रोज देरी से खुलता है। इससे आजिज बच्चों ने सोमवार को स्कूल के बाहर धरना दिया। हालांकि गुरुजी ने सोमवार की देरी कारण चाबी छूट जाना बताया है। उनके अनुसार, वे सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचे।
दरअसल, प्राथमिक स्कूलों के खुलने का समय नौ से दो बजे है। रामपुर कारखाना ब्लॉक का गौरकोठी स्कूल रोज देेरी से खुलता है। ऐसा बच्चों का आरोप है। सोमवार को भी बच्चे नियत समय पर पहुंच गए। स्कूल न खुला होने पर गुस्साए बच्चों ने धरना दिया। अभी बच्चे गुरुजनों के खिलाफ बोल ही रहे थे कि कुछ अध्यापक साढ़े नौ बजे पहुंच गए। अध्यापकों को देखकर मासूम बच्चे सहम गए। गुरुजनों के डांटने के बाद बच्चे चुप हो गए और ताला खुलने के बाद अंदर चले गए। क्लास पांच के कई बच्चों नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि रोज ही गुरुजन स्कूल देरी से आते हैं। कुछ बोलने पर हम लोगों को गुरुजी पीटने लगते हैं। इस स्कूल में 230 बच्चों का नामांकन है। जिसमें लगभग 60 प्रतिशत बच्चे रोज ही स्कूल आते हैं। विद्यालय में पांच अध्यापक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी विजय नरायण पाल त्रिपाठी से बात किया गई तो उन्होंने बताया की मामला गंभीर हैं। इसकी जांच मैं स्वत: करूंगा। अगर मामला सही पाया गया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापक विजय नारायण गौड़ ने कहा कि चाबी घर छूट गई थी उसी को लाने में लेट हो गईं। रोज देरी से स्कूल नहीं खुलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें