फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: तेजस्विनी को अमेरिका की यूनिवर्सिटी ने दी मानद उपाधि, ऐसे बढ़ाया देवरिया जिले का मान

Mon, 27 Sep 2021 07:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

तेजस्विनी सिंह अपनी प्रतिभा की बदौलत विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं। वह हर्बल उत्पाद तैयार करने के अलावा सौन्दर्य प्रतियोगिता एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
तेजस्विनी सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के लार क्षेत्र के खेमादेही ग्राम की तेजस्विनी सिंह को अमेरिका की केसी यूनिवर्सिटी ने मानद उपाधि प्रदान की है। उन्हें हर्बल क्षेत्र में विशेष रिसर्च एवं करीब एक हजार हर्बल उत्पाद के फार्मूलों को ईजाद करने के लिए यह सम्मान दिया गया है। उनकी उपलब्धि से जिले का भी मान बढ़ा है।
विज्ञापन


खेमादेही के कुंवर राजदेव सिंह की पौत्री एवं श्रीराम सिंह की पुत्री तेजस्विनी सिंह अपनी प्रतिभा की बदौलत विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं। वह हर्बल उत्पाद तैयार करने के अलावा सौन्दर्य प्रतियोगिता एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में भी काम कर चुकी हैं। उनका तैयार किया गया हर्बल लेप त्वचा संबंधित कई रोगों में कारगर साबित हुआ है।

इस उत्पाद के संबंध में एक रिसर्च पेपर हाल ही में इंटरनेशनल जर्नल ऑफ आयुर्वेदिक एंड फार्मा रिसर्च में प्रकाशित हुआ था। इस पेपर पर अमेरिका के केसी विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने उनके कार्य क्षेत्र का विस्तृत अध्ययन करने के बाद मानद डाक्टरेट की उपाधि प्रदान करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


तेजस्विनी ने सोमवार को बताया कि दुबई में 20 सितंबर को आयोजित कॉन्वकेशन में मुख्य अतिथि वहां के प्रिंस की मौजूदगी में उन्हें यह सम्मान लेना था, किन्ही कारणों से वह वहां नहीं जा सकीं तो उनके प्रतिनिधि ने इसे ग्रहण किया। खास बात यह है कि ऑर्गैनिक रिसर्च क्षेत्र में यह सम्मान पाने वाली वह सबसे कम उम्र की शख्सियत हैं। उन्होंने बताया कि हर्बल क्षेत्र में उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें