फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिलर्स और क्रय प्रभारियों की हड़ताल से धान खरीद पर होगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
राइस मिलर्स और क्रय प्रभारियों की हड़ताल से धान खरीद पर होगा असर
विज्ञापन

प्रभारी डिप्टी आरएमओ ने मिल मालिकों को दी चेतावनी, कहा-मिलों का कराएं सत्यापन, नहीं तो होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में धान खरीद का कार्य शुरू हो गया है, परंतु राइस मिलर्स और साधन सहकारी समिति के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नई समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रभारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी बालक राम ने जनपद के समस्त राइस मिलर्स को पत्र लिखकर चेतावनी दी है की मिलर तत्काल अपनी मिलों का सत्यापन करा लें अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जनपद के मिलर्स प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पिछले काफी समय से हड़ताल पर हैं। मिलर्स ने सोमवार को अपने मिलों में ताला बंद कर उसकी चाबी जिला खाद्य विपणन अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा दी। मिल मालिकों ने धान की कुटाई करने से साफ मना कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को जनपद के प्रभारी खाद्य विपणन अधिकारी बालक राम ने जनपद के मिल मालिकों को पत्र भेजकर तत्काल मिलों का अनुबंध कराने को कहा है। चेतावनी दी है कि सरकार की ओर से जारी क्रय नीति के अनुसार अगर चावल मिल मालिक तत्काल अपना अनुबंध नहीं कराएंगे तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी खाद्य एवं विपणन अधिकारी के पत्र के बाद जनपद के मिल मालिकों में हड़कंप मचा है। राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र मल ने बताया की किसी भी दबाव में जनपद का कोई राइस मिलर सरकार के साथ कुटाई के लिए एग्रीमेंट नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान क्रय पर पड़ेगा असर
देवरिया। साधन सहकारी समितियों के कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं। धान खरीद में समितियों के कर्मचारियों को क्रय प्रभारी बनाया गया है। उनके हड़ताल पर चले जाने से धान की खरीद प्रभावित होने की आशंका है। सचिव संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने कहा कि मांगे नहीं मानी गईं तो समिति के कर्मचारी सरकारी कार्य से विरत रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें