संवाद न्यूज एजेंसी
सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के बासोपट्टी निवासी राजकुमार यादव से फोन पर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
15 अक्तूबर को बासोपट्टी गांव में दो युवक मोटरसाइकिल से राजकुमार यादव की मां सोनामती देवी को बंद लिफाफे में धमकी भरा खत देकर चले गए थे। जब राजकुमार यादव ने पत्र पढ़ा तो होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत थाने पर तहरीर दी।
इसके बाद 20 अक्तूबर की रात में 8.30 बजे मोबाइल फोन से धमकी मिली की अगर 21 अक्तूबर तक बंका मोड़ पर रकम नहीं पहुंचा तो पूरे परिवार को गोली मार दी जाएगी। इस घटना से भयभीत पीड़ित ने फिर से थाने पहुंच कर शिकायत की। शुक्रवार की सुबह सोहनपुर से पुलिस ने दो लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि वारदात का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।