फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत छह पर दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। बंजरिया गांव में रविवार को विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम तरकुलवा के दुबे टोला निवासी गौरी शंकर गुप्ता की बेटी अनीता (25) का विवाह करीब तीन साल पूर्व क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी रितेश मद्धेशिया के साथ हुआ था। रितेश गांव के दक्षिण चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाते हैं। 17 अक्तूबर की दोपहर में अनीता का शव घर के एक कमरे में जंगले से फंदे के सहारे लटकता मिला था। जिस कमरे में घटना हुई थी, उसका फाटक खुला था। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में मृतका के पिता गौरीशंकर गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने पति रितेश, भसुर सुनील, देवर पवन कुमार,सास देवांती, ननद रिंकी एवं जेठानी मंजू के खिलाफ दहेज हत्या सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया की मृतका के पिता के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें