फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 35 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल

Mon, 21 Jul 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मईल। तेलिया कला विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 35 गांवोंं के युवकों के सहयोग से बिजली निगम कर्मियों की मशक्कत से 80 घंटे बाद रविवार की रात बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। बिजली आपूर्ति शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली। कुछ लोगों ने खुशी में मईल चौराहे पर मिठाइयां बांटीं।
क्षेत्रीय जनता के अनुसार, बृहस्पतिवार की दोपहर से ही 35 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। विद्युत उपकेंद्र तेलिया कलां में जाने वाले मेन केबल गहिला गांव के रेलवे लाइन के पास फट गया था। इस दुरुस्त करने मेंं कर्मचारियों की टीम लगी थी। करीब तीन सौ मीटर का केबल खराब हो गया है। जब बिजलीकर्मियों ने बताया कि केबल लखनऊ से आने पर उपलब्ध हो पाएगा। यह सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर नरसिहडाढ़, मईल चौराहा, अंडिला गांव सहित कई जगह पर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। यह देख प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे। अधिकारियों ने वार्ता कर किसी तरह गोरखपुर से केबल रविवार की सुबह उपलब्ध करा दिया, मगर केबल का वजन करीब 50 क्विंटल होने व फाल्ट की जगह पर ले जाने के लिए कोई रास्ता न होने के कारण सारे कर्मचारी हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन

तब क्षेत्र के बड़ी संख्या में उत्साही युवकों ने केबल को कंधे पर उठाकर फाॅल्ट की जगह पर पहुंचा दिया, तब जाकर निगम के कर्मचारियों ने युवाओं के सहयोग से केबल जोड़कर रविवार की रात करीब नौ बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। जेई पंकज गुप्ता ने बताया कि आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें