देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन के उतरी छोर पर सोमवार को एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान बिहार के गोपालगंज के सिंहपुर फुलवरिया निवासी हरेंद्र भगत (37) पुत्र रामप्रीत भगत के रूप में हुई। उसका शव प्लेटफार्म के उत्तर में पड़ा मिला था। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, हरेंद्र काफी दिनों से बीमार था। संवाद
..
संदिग्धावस्था में युवती की मौत
देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के देवपार निवासी एक युवती की सोमवार की सुबह संदिग्धावस्था में मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद