हमारे दिल पर क्या गुजर रही है, वह ही जानती हैं। मेरे दो भाई बचे हैं, मैं खुद एलएलबी कर रही हूं। सरकारी नौकरी अगर सरकार दे दे तो भाइयों की परवरिश हो जाए। सभी अपराधियों को ऐसी सजा मिले जो नजीर बने, ताकि फिर से किसी का परिवार बर्बाद न हो। ऐसे लोगों काे धरती पर रहने का कोई हक नहीं है।
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसके तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।