शादी समारोह से लौट रहे युवक की हादसे में मौत
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के केडी चौक पर शादी समारोह से लौट रहा युवक शनिवार की रात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेेफर कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कटया के बेतवनिया वार्ड नं 2 निवासी प्रदीप यादव (18) गोपालगंज जिले के मठिया थाना क्षेत्र के तिरमासाहुन गांव में अपनी बहन के घर शादी में गए थे। देर रात को वह बाइक से वापस जा रहा था। इसी बीच केडी चौराहा पर वाहन की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को पथरदेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी उपेंद्र मिश्र ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।