फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी पंचायत में महिला को अर्द्धनग्न होने तक पीटा

विज्ञापन
crime - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में भरी पंचायत में महिला को अर्द्धनग्न कर पीटने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद पहुंची डायल-100 की गाड़ी देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस के लौटने के बाद आरोपियों ने फिर से उसकी पिटाई की। पीड़ित महिला ने अर्द्धनग्न हाल में कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की छोटी बहन का घर सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है। बहन और उसके पति में विवाद हो गया, जिस पर मंगलवार को पंचायत बुलाई गई थी। पीड़ित महिला छोटी बहन और मां के साथ पंचायत में पहुंची। दोनों पक्षों में वार्ता के दौरान बहन के परिवार और गांव के लोग आक्रोशित हो गए और तीनों की पिटाई करने लगे। पीड़ित महिला को इस कदर पीटा कि वह अर्द्धनग्न हो गई। बहन ने गांव के एक घर में घुसकर जान बचाई और डायल-100 पर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद गांव में पुलिस पहुंची तो सभी आरोपी छिप गए। पुलिस के जाने के बाद आरोपियों ने फिर से महिला की पिटाई की। किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर महिला उसी हाल में कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद ने बताया कि पंचायत के दौरान महिला की पिटाई की गई है। जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें