फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल सटाकर धमकी देने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्टल सटाकर धमकी देने का लगाया आरोप
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। थानाक्षेत्र के बिंदवलिया गांव में रिश्तेदार के घर आए कुछ लोगों ने गाली-गलौज के बाद बगल के युवक पर पिस्टल सटा कर धमकी दी है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बिंदवलिया गांव के अंकित मिश्र ने पुलिस को तहरीर दी है कि बृहस्पतिवार की सुबह उनके पट्टीदार के गोरखपुर, कुशीनगर से कुछ रिश्तेदार उनके घर आए थे। अकारण अंकित के मोबाइल पर फोन करके अभद्र भाषा का प्रयोग करके धमकी देने लगे। विरोध करने पर वह लोग लामबंद होकर दरवाजे पर चढ़ गए। इसी बीच उसमें से एक व्यक्ति ने उनके उपर पिस्टल तान कर जबरन बाइक पर बैठाने लगा। अंकित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की वजह से उनकी जान बची। हालांकि पिस्टल तानने के मामले से पुलिस इनकार कर रही है। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। एसआई को भेज कर मामले की जांच कराई गई। पिस्टल तानने की बात गलत है। आपसी रंजिश का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें