फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंधित बस की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल से जिला मुख्यालय की ओर जाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट। सदर कोतवाली के सोंदा गांव के पास देवरिया- सलेमपुर मार्ग पर मंगलवार को अनुबंधित बस की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के सोंदा गांव निवासी बंगाली पटेल (48) घर रह कर खेती और मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करते थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे साइकिल से वह जिला मुख्यालय से घर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के सामने सेंट्रल बैंक के पास देवरिया से सलेमपुर की ओर जा रही अनुबंधित बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों का दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें