फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1631 को मिली घर की चाबी, खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
1631 को मिली घर की चाबी, खिले चेहरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 1631 लाभार्थियों को बुधवार को समारोहपूर्वक घर की चाबियां बांटी गईं। जिला मुख्यालय व ब्लॉकों पर समारोह में चाबियां मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। एनआईसी में 15 लाभार्थियों को आवास की चाबी दी गई। सभी ने पीएम व सीएम का आभार जताया।
प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को अब सुरक्षा महसूस हो रही होगी। प्रशासन की कोशिश है कि जो भी पात्र बचे हों, उनका भी चयन करके अगले वित्तीय वर्ष में लाभ दिलाया जाए। पीडी संजय कुमार पांडेय ने कहा कि लाभार्थी जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ कर दें, जिससे योजना की अगली किस्त जारी हो सके। सदर ब्लाक में लाल बहादुर शास्त्री गन्ना विकास संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही और खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत राय ने संयुक्त रूप से 30 लाभार्थियों को चाबी भेंट की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पवन कुमार गुप्ता पिंटू, चंद्रभूषण मणि, राजीव मोहन, दुर्गेश जायसवाल, अशोक मिश्र, जितेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लार ब्लाक सभागार में प्रमुख अनुभा सिंह ने सभी लाभार्थियों को आवासों का चाबी दी। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन भी प्रसारण हुआ। इस दौरान प्रधान रामनारायण यादव, ग्रामपंचायत अधिकारी प्रीति सिंह, जिन्नत,विशाल श्रीवास्तव, जयप्रकाश जायसवाल आदि लोग मौजद रहे।
भागलपुर ब्लॉक के सभागार में बीडीओ मीना सिंह ने 30 पात्रों को आवास की चाबी दी गई। रामपुर कारखाना में विधायक प्रतिनिधि डॉ. संजीव शुक्ल व प्रमुख उषा त्रिपाठी,बैतालपुर में सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय ने चाबी बांटी।
भटनी प्रतिनिधि के अनुसार, रामपुर कारखाना के विधायक कमलेश शुक्ल ने स्थानीय ब्लॉक सभागार में पात्रों को चाबी सौंपी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाशंकर यादव, जयप्रकाश मिश्र, रमेशचंद्र वर्मा, बीडीओ नवीन कुमार सिंह, विशंभर नाथ तिवारी, सुरेंद्र गोड़, सुदेश प्रसाद, अशोक यादव, संतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।
भलुअनी। ब्लॉक परिसर में पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास की चाभी देकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। चाभी पाकर लाभार्थियों के चेहरे चमक उठे।
विज्ञापन

भलुअनी प्रतिनिधि के अनुसार, कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख छट्ठू यादव, अंगद तिवारी, बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। श्रीमती देवी, द्रोपदी देवी, देवंती देवी, मीना देवी, प्रेमशीला, रंजना, कांता गोड़, मुन्नी देवी आदि पात्र लाभार्थियों को आवास मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें