फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जने तीन बच्चे, तीनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। प्रसव पीड़ा से कराहती महिला ने अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में ही एक बच्चा जना। सीएचसी पहुंचने पर डाक्टर ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। हालत और बिगड़ने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में महिला ने दो और बच्चों को जना, लेकिन कुछ ही देर में उनकी भी मौत हो गई। महिला गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने समय से एंबुलेंस न पहुंचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मानिकपुर के गोपीपुर करौंहा निवासी बसंतलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को पत्नी सरोजदेवी को प्रसव पीड़ा हुई। आरोप लगाया कि गांव की आशा काजल देवी को बुलाया तो वह नहीं आई। एंबुलेंस भी दो घंटे देरी से आई। मानिकपुर सीएचसी से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नवजात को मृत घोषित किया। देर शाम को
जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रात में उसने दो और बच्चों को जना लेकिन दोनों की कुछ ही देर में मौत हो गई। एक साथ तीन बच्चों को जनने वाली महिला की हालत भी खराब हो गई। उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

चित्रकूट। जिला अस्पताल में पहाड़ी निवासी अर्चना देवी की इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गर्भवती अर्चना की घर में तबियत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव गांव लेकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें