चित्रकूट। जिला अस्पताल सहित सामुदायिक केंद्रों में बीमार मरीजाें की संख्या कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की बुखार और पेटदर्द से मौत हो गई। इसके अलावा बुखार, खासी के अलावा डेंगू के लक्षण के मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। निमोनिया बीमारी होने पर बच्चे भी भर्ती हो रहे हैं।
शहर के पासी तिराहा निवासी हीरालाल के पुत्र कमलेश ने बताया कि दो दिन से उनके पिता को तेज बुखार था और शरीर दर्द था। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। लोहदा पनौटी निवासी पंकज ने बताया कि उसके पिता शिवनरेश पुत्र द्वारिका प्रसाद को तेज बुखार के बाद अस्पताल लाते समय मौत हो गई। इसके अलावा
पथरापानी निवासी रामदेव की बीमारी से मौत हो गई है। बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या कम नहीं हो रही है। डाक्टरों के पास मरीजों की लाइन लगी रहती है। कई मरीज तो अधिक भीड़ होने के कारण प्राइवेट इलाज कराने को मजबूर हो जाते हैं। जिले के मानिकपुर, रामनगर, मऊ के सामुदायिक अस्पतालों में मरीज भर्ती हो रहे है। मरीज
किरन, पूनम देवी व सरिता देवी ने बताया कि तीन दिनों से बुखार होने से इलाज कराने के लिए आये है। वही कुछ मरीज ने बुखार के साथ शरीर में दर्द होने व कमजोरी के लक्ष्ण होने की बात कहीं।वही निमोनिया के लक्ष्ण होने पर नौनिहाल बच्चों का इलाज भी किया जा रहा है।