फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर वाहन ने किसान को रौंदा

विज्ञापन
फोटो-2- सड़क हादसे में मृत वृद्घ किसान के गमगीन बैठे परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
रामनगर (चित्रकूट)। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे वृद्ध किसान को हाईवे पर किसी वाहन ने कुचल दिया। घायल किसान की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के इटवां गांव निवासी किसान जोज्झी (65) खाते से रुपये निकालने रामनगर कस्बा स्थित बैंक गया था। पत्नी चोखलिया देवी ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन के रुपये निकालने के बाद उनके पति झांसी-मिर्जापुर हाईवे पार कर रहे थी। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को रामनगर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अजीत पांडेय ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है। हादसे से गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें