फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समितियों में खाद न मिलने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। ग्रामीण क्षेत्रों की ज्यादातर सहकारी समितियों में खाद नहीं मिल रही है। जिन स्थानों पर खाद मिल रही है, वहां सुबह से देर शाम तक किसानों की लंबी लाइनें लग रही हैं। इससे किसान परेशान हैं। किसानों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लगाया गया है।
विज्ञापन

पहाड़ी, राजापुर, मऊ, मानिकपुर, सरैंया, भाैंरी, शिवरामपुर, भरतकूप क्षेत्र में लगभग 17 केंद्रों से खाद बांटने की व्यवस्था की गई थी। इसमें से आधी समितियों में आए दिन खाद नहीं बंटती। जिन समितियों में खाद बंटती है, वहां लंबी लाइनें लगी रहती हैं। पहाड़ी कस्बा स्थित दक्षिणी सहकारी समिति की गोदाम में लगातार चौथे दिन खाद नहीं थी। पहाड़ी सहकारी समिति उत्तरी में खाद बांटी जा रही है, जहां पर किसानों की लंबी लाइनें लगी रहीं। खाद लेने के लिए धक्का-मुक्की भी किसानों को खानी पड़ी। किसान रामसागर ने बताया कि यदि दोनाें समितियों में बराबर खाद की उपलब्धता होती तो इतनी समस्या नहीं होती। कहा जा रहा है कि जैसे-जैसे खाद का स्टॉक बढे़गा, उसी प्रकार खाद का वितरण किया जाएगा। इसी तरह से मऊ, रामनगर, मानिकपुर, भौरी, भरतकूप, शिवरामपुर क्षेत्र की समितियों में खाद की किल्लत रहती है। जिला कृषि उप निदेशक राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि डीएपी खाद का स्टाक बुधवार को लगभग खत्म हो गया है। गुरुवार को नई रैक आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें