मानिकपुर (चित्रकूट)। विकास खंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को पकौआ देवी पाइका सेंटर मानिकपुर के मैदान में हुई। जिसका उद्घाटन खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में शिवम पांडेय प्रथम व बालिका वर्ग में प्रीति विजेता बनीं।
बालक वर्ग 100 मीटर दौड में शिवम प्रथम , शिवाकांत द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में रामनारायण प्रथम, शिवाकांत द्वितीय, 3000 मीटर दौड़ में अभिलाष प्रथम, रमाकांत द्वितीय, लंबी कूद शिवम सिंह प्रथम, नंदकिशोर द्वितीय, गोला फेंक विनीत सिंह प्रथम, प्रकाश सिंह द्वितीय, चक्काफेंक प्रकाश प्रथम, पवन द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम प्रीति, दीपा द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में प्रीती प्रथम, प्रिंसू यादव द्वितीय, लंबीकूद दीपक पटेल प्रथम, प्रीति द्वितीय, गोला फेंक निर्मला प्रथम, प्रिंसू यादव द्वितीय, चक्का फेंक में निर्मला प्रथम, प्रिंसू यादव द्वितीय रहे। वालीबाल में देवकली विजेता, उप विजेता बराहमाफी, कबड्डी बालक वर्ग में ददरी विजेता, उप विजेता भौंरी रहा। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
निर्णायक मंडल में जिला व्यायाम प्रशिक्षक मतगंजन प्रसाद कुशवाहा, आयोजन सचिव/ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह, उदयभान सिंह, ओम प्रकाश यादव, अवेधश सिंह, नीतेश शुक्ला, व्यायाम शिक्षक श्यामसुंदर यादव, जितेंद्र सिंह, रीता सिंह, सीमा देवी आदि की मौजूदगी रही।