चित्रकूट। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के फेल छात्राओं ने दूसरे दिन भी शहर में प्रदर्शन कर विरोध किया। डीएम को ज्ञापन देकर परीक्षाफल सुधारने की मांग की।
गोस्वामी तुलसी दास राजकीय महाविद्यालय व अन्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फल मेेें गड़बड़ी को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन कर विरोध जताया। जिसमेें छात्र-छात्राओं ने बताया कि अधिकांश छात्र-छात्राएं बिना परीक्षा के प्रैक्टिकल में फेल कर दी गईं। ज्ञापन देते समय छात्रा वैष्णवी द्विवेदी, अमृता, अनुष्का, सुनीता, मैना, सहित कई छात्राएं मौजूद रही।