चित्रकूट। पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर शहर में जनचेतना के लिए बाइक रैली निकाली गई। कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
बाइक रैली जिला मुख्यालय के शहर के पुरानी बाजार से निकाली गई। कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। जिसमें मंच के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित शिक्षामित्र व अनुदेशकों के समायोजन व रसोइयों के मानदेय के लिए संघर्ष किया जाएगा। मंच के संयोजक राघवेंद्र मिश्र ने कहा कि सभी एक जुट होकर कार्य संघर्ष करें। आलोक गर्ग ने कहा कि पुरानी पेंशन लेकर ही रहेंगे। संरक्षक वीरेंद्र कुमार द्विवेदी कहा कि आंदोलन करने पर ही पुरानी पेंशन को सरकार बहाल करेगी। इस मौके पर अजय कुमार पांडेय, लवलेश सिंह, जगबली सिंह, अशोक यादव, अनूप मिश्रा, कमेलश आदि मौजूद रहे।