चित्रकूट। जिले में संक्त्रस्मण के मरीज कम नहीं हो रहे है। जिला अस्पताल में तीन माह के शिशु की मौत हो गई। निमोनिया होने पर एक मासूम को रेफर किया गया है। छह भर्ती मरीजों को चिकित्सा दी जा रही है।
मंगलवार को ऐचवारा गांव के राकेश अपनी पत्नी के साथ शिशु को निमोनिया होने पर जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने गंभीर दशा के चलते रेफर किया है। मऊ थाना क्षेत्र के नौबस्ता के हरिश्चन्द्र, पहाड़ी के प्रसिद्धपुर के कैलाश, रैपुरा की गुड़िया, नयागांव थाना के पालदेव गांव की गोलनिया, सीतापुर के सौरभ का दो वर्षीय पुत्र आयूष, रेहुंटिया के नरेंद्र कुमार पुत्र रवि को बुखार से ग्रसित होने के चलते परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बीती रात पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव के विमल के तीन माह के पुत्र आलोक की हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।