भारत रत्न नानाजी देशमुख की तस्वीर के सामने श्रद्घासुमन अर्पित करते भाजपा पूर्व केंद्रीय मंत्री
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/ खोही। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह ने सियाराम कुटीर पहुंचकर भारतरत्न नानाजी देशमुख को श्रद्धासुमन अर्पित किस्। उन्होंने कहा कि ग्रामीण संरचना व और उनके साथ किये गए कामों को याद कर सराहना की।
सोमवार की सुबह बांदा की ओर रवानगी के पूर्व यूपी प्रभारी ने धार्मिक नगरी के कई मंदिरों में दर्शन किए। इसी बीच सियाराम कुटीर में जाकर नानाजी देशमुख के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नानाजी के साथ बिताए पलों को याद किया। कहाकि उनके जीवन से उन्हें लगातार राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिलती रही है।
इस मौके पर दीनदयाल शोध संस्थान के प्रधान सचिव अतुल जैन, स्वावलंबन अभियान प्रभारी डा. अशोक पांडेय, लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, महामंत्री आलोक पांडेय, रामेंद्र गौतम, अश्वनी अवस्थी आदि मौजूद रहे।