फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पाक जेल में, परिवार को कमेटी ने बांटीं ईदी

विज्ञापन
फोटो-3- पहरा गांव में पाक जेल में बंद अहमद के परिजनों को ईद कीपूर्व संध्या पर मदद करते गुलशने रजा मु? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप। पाकिस्तान जेल में बंद अहमद खां के परिवार की मदद के लिए गुलशने रजा मुस्तफा कमेटी ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए तो परिवार की आंखें खुशी से चमक उठीं।
विज्ञापन

चार साल से पाक जेल में कैद भरतकूप थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी अहमद खां के लौटने की राह पूरा परिवार देख रहा है। रविवार को गुलशने रजा मुस्तफा कमेटी के सदर हाजी रज्जन अली, जिला उपाध्यक्ष मो. गुलाब खां, मुन्ने खां, हाजी अख्तर फराज, फरार खान, अफसर खान, इकबाल खान ने ने कपड़े व नकद धनराशि मदद के तौर पर दिए हैं।
सन 2018 में अहमद को गुजरात में समुद्र में मछली का शिकार करने के दौरान पाकिस्तान की सीमा में पहुंचने पर पांच अन्य साथियों के साथ से गिरफ्तार कर लिया गया था। अहमद की पत्नी ने बताया कि उसके तीन बेटी सलमा (9), फिजा (6) जिया (4) और एक बेटा जयन (5) हैं। किसी तरह मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण कर रही है। सजा पूरी होने के बाद अभी उसकी रिहाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें