फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मासूम बच्चों की मौत, बढ़ी संक्रमितों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में बुखार व डायरिया के कहर से दो मासूमों की मौत हो गई। सरकारी अस्पतालों में रोजाना वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

जिले में संक्रामक बीमारी के मरीज रोजाना मरीज बढ़ रहे है। अस्पताल पहुंचने वालों में उल्टी, दस्त, बुखार व खांसी के मरीज अधिक हैं। पहाड़ी के चिल्लामाफी गांव निवासी नीशू देवी (6) पुत्री ओमप्रकाश और नयागांव गुप्त गोदावरी मार्ग निवासी अंशू पटेल (7) पुत्र सोनेंद्र कुमार की दो दिन से तबियत खराब होने पर शुक्रवार की शाम को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बच्चों को बुखार व डायरिया की शिकायत थी।
विज्ञापन

मऊ, मानिकपुर, पहाड़ी, राजापुर, शिवरामपुर व रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, में ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे है। अधिक भीड़ भाड़ होने से मरीज क्षेत्र के झोलाछाप डाक्टरों से इलाज कराने को मजबूर है। वही प्राइवेट क्लीनिकों में भी बुखार व जुकाम के मरीज बढ़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें