चित्रकूट। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत चित्रकूट जिले के 11 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल वितरण किया। इसके बाद राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने लाभार्थियों को आवास की चाभी भेंट की।
प्रदेश में वित्तीय वर्ष के अंतर्गत निर्मित के 5.51 लाख आवासों के लाभार्थियों को निर्मित गृह प्रवेश को चाभी वितरण वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष में निर्मित आवासों के चयनित 11 लाभार्थियों को लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने एनआईसी में आवास की चाभी का वितरण किया है। इस मौके पर पीडी डीआरडीए सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।