शिवरामपुर(चित्रकूट)। पूर्व पीएम राजीव गांधी ने पंचायती राज के लिए काफी काम किया। यह बात उत्तर प्रदेश कांग्रेस पंचायती राज संगठन के चेयरमैन चौधरी सत्यवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को कही। शिवरामपुर तिराहे पर कांग्रेसियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। चेयरमैन ने शिवरामपुर क्षेत्र स्थित लैनाबाबा तीर्थ स्थान का दर्शन किया।
शिवरामपुर कस्बे में ही कांग्रेसियों की गोष्ठी हुई। जिसमें पंचायती राज संगठन के चेयरमैन ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा के चुनाव की तैयारी के लिए गांव-गांव में कांग्रेस कार्यकाल मेें किए गए कार्यों की जानकारी देने को कहा। बताया कि कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में पंचायती राज व्यवस्था के लिए कई कार्य किया। इसके साथ ही संचार के क्षेत्र में भी उन्होंने आधुनिक सुविधाएं दी।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव कुलदीप मिश्रा, जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय पाल, संपत्त पाल, सविता पाल, प्रदेश सचिव नीरू गुप्ता, नरवेश सचान, चुनवाद, शिवगुलाम वर्मा, संतोष पाल, जितेंद्र सोनकर, प्रेमचंद्र कोटार्य आदि मौजूद रहे।