चित्रकूट। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 55.77 लाख लाभार्थियों को 836.55 करोड़ का ऑनलाइन हस्तांतरण व लाभार्थियों से संवाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत तीन महीने का पंद्रह सौ रुपया ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया है।
सीएम ने महाराजगंज के प्रह्लाद, हाथरस, सोनभद्र से बसंती देवी, सुल्तानपुर से मनीराम, चित्रकूट से छोटेलाल, चंद्रपाल से वर्चुअल वार्ता की। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इस वर्ष कोरोना काल के दौरान उत्तर प्रदेश में अब तक सभी को निशुल्क राशन की सुविधा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री योजना ग्रामीण के तहत आवास दिए गए हैं। छात्रवृत्ति, गैस सिलेंडर, गरीब कन्या योजना के अंतर्गत शादी के लिए सुविधा आदि की व्यवस्था की गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एनआईसी चित्रकूट में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया आदि लाभार्थी मौजूद रहे।