फोटो- 5- कलक्ट्रेट परिसर में मौजूद संविदाकर्मी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिले में आरईपीएल एजेंसी से कार्यरत कई इंजीनियरों, सर्वेयरों और कंप्यूटर आपरेटरों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है। आरोप है कि इनसे नियोक्ता एजेंसी ने इस्तीफा भी ले लिया है। ऐसे में इनके रोजी रोटी का संकट आ गया है।
सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत जिले में नामित संस्था रूद्राभिषेक इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ (आरईपीएल) में काम करने वाले कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि एजेंसी ने उन्हें छह माह से मानदेय नहीं दिया है और इस्तीफा भी ले लिया है।
डीएम को दिए पत्र में बताया कि लगातार काम करने के बाद भी मानदेय न मिलने से आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। नई नौकरी भी नहीं मिल रही है। पवन कुमार, देवेश्वर सिंह, प्रशांत मिश्रा, संजय सोनधिया, सत्य प्रकाश, विजय किशोर, शिवम सेन, सिकंदर रियाज और सज्जन सिंह ने डीएम से मानदेय दिलाने की मांग की है।