फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डी फार्मा की नहीं कराई परीक्षा, धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
फोटो- 7- परीक्षा न होने की शिकायत करते डीफार्मा डिप्लोमा के छात्र। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र के खोही गांव स्थित अटल पैरामेडिकल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के डी फार्मा के छात्र-छात्राओं ने डीएम और एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। डी फार्मा की द्वितीय वर्ष की परीक्षा कराने के लिए प्रति छात्र 70 हजार रुपये जमा कराए गए, लेकिन परीक्षा नही कराई जा रही है। उनकी छात्रवृत्ति भी नहीं दी जा रही है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को अटल पैरामेडिकल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के छात्रों ने डीएम और एसपी कार्यालय में दिए पत्र में बताया कि डी फार्मा कराने के लिए उनके प्रवेश 2020-2021 सत्र में किए गए। 26 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कर प्रति छात्र 70 हजार रुपये जमा कराए गए। कोरोना काल होने के कारण पहले साल ऑनलाइन परीक्षा कराई गई। दूसरे साल फिर 70 हजार रुपये प्रति छात्र लिया गया।
इसकी परीक्षा कराने के लिए 30 जून को 2022 को सहारपुर स्थित एक संस्थान में भेजा गया। आरोप लगाया कि परीक्षा देने इस सेंटर पर पहुंचे तो वहां बताया गया कि यहां पर किसी छात्र का पंजीकरण नहीं है। उनकी परीक्षा नहीं कराई जाएगी। लौटने के बाद जब इंस्टीट्यूट के संचालक से जानकारी ली तो कहा कि चिंता न करो, बिना परीक्षा ही पास करा देंगे।
विज्ञापन

इस तरह से उनको बरगलाया जा रहा है। उनका भविष्य खराब किया जा रहा है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाए। छात्र हरिओम शुक्ला, योगेंद्र सिंह, बलवीर प्रभाकर, गणेश कुमार, मोहम्मद, सत्यनारायण, सुमन, सुनील कुमार, नीरज सोनी, सतेंद्र, ज्ञान, हिमांशु आलोक, अमित कुमार, कौशलेंद्र सिंह, आशीष कुमार भी मौजूद रहे।
समय से फीस जमा न करने के कारण 26 छात्र-छात्राओं का परीक्षा में पंजीयन नहीं हो सका। इंस्टीट्यूट का मुख्य कार्यालय लखनऊ है। जिनकी फीस नहीं जमा थी, वही परीक्षा से वंचित हैं। ऐसे छात्रों को दोबारा मौका देने के लिए नई तारीख तय की गई है। -सतीश कुमार सिंह, संचालक अटल पैरामेडिकल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें