BJP aims to gain power by dividing
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी संविधान बचाओ यात्रा संदेश शुक्रवार को चित्रकूट पहुंची। बनकट गांव में जनसभा हुई। जिसमें सपा के अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व मंत्री व्यास जी गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान, मजदूर, किसान, नौजवान व महिला विरोधी सरकार है। इस सरकार को संविधान और लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। भाजपा सरकार अपने संकल्प पत्र में किए गए वायदों को पूरा नहीं किया है। सिर्फ आपस में लड़ा भिड़ाकर सत्ता हासिल करना इसका मकसद होता है।
बनकट के नई दुनिया बस्ती में जिला सचिव रामचंद्र वर्मा के संयोजन में आयोजित सभा में सपा के पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार 2022 का चुनाव जनता के मुद्दे स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार विकास पर नहीं लड़ना चाह रही है। सभा को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव शंकर यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान, मोहम्मद गुलाब खान, सत्यनारायण पटेल, नरेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद वर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन पार्टी के जिला महासचिव राज खान ने किया। सभा में राजकिशोर कुरील, नथिया देवी वर्मा, सुभाष पटेल, सूरज पटेल, मंगल यादव, आशुतोष अग्रहरि व राजेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।