तुलसी जयंती समारोह में कलाकारों ने बांधा समा
संवाद न्यूज एजेंसी
खोही (चित्रकूट)। तुलसी जयंती पर प्रमोदवन स्थित तुलसी शोध संस्थान की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें तुलसीदास की रचनाओं पर महिला कलाकारों ने समा बांधा। कोरोना काल के कारण कई कार्यक्रम ऑनलाइन भोपाल से भी किए गये।
तुलसी जयंती समारोह कार्यक्रम में भक्ति संगीत कार्यक्रम में कलाकार दीप्ती मेडाम एवं साथी भोपाल, व अर्चना पांडेय ने भजन कीर्तन व रामचरित मानस की चौपाईयों को संगीत के साथ प्रस्तुत किया गया। इसके बाद श्रीराम कथा पर आधारित कथक नृत्य प्रीति सिंह व अन्य कलाकारों ने प्रस्तुत किया। हनुमान भक्ति को लेकर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। जिसमें मिथला प्रसाद त्रिपाठी ने तुलसीदास की हनुमान भक्ति के लिए की गई रचनाओं की जानकारी दी। उधर राजापुर में दो दिवसीय गोष्ठी का समापन हुआ।