जल जीवन मिशन योजना में चल रहे काम का निरीक्षण करते एडीएम नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरन। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जल जीवन मिशन योजनांतर्गत नमामि गंगे के अपर जिलाधिकारी ने रैपुरा प्रोजेक्ट के विभिन्न कंपोनेंट्स का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति देख मजदूर व मशीन बढ़ाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान गुंता डैम में बनने वाले इंटेकवेल को देखा। जहां पर अप्रोच मार्ग की लंबाई 68 मीटर थी। जिसमें सिर्फ 48 मीटर है। 20 मीटर कार्य लंबित है। मौके पर दो ही डंपर चलते मिले। जिस पर एडीएम ने नाराजगी जताई और मजदूर व डंपर की संख्या बढ़ाने जाने के निर्देश दिए गए। जिससे इंटेकवेल का कार्य समय से पूर्व पूरा किया जा सके।
एडीएम ने कार्रदाई संस्था जीवीपीआर के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर माधव को निर्देश दिए कि मिट्टी भराई का कार्य यथाशीघ्र करें। पंप हाउस के निर्माण किए जाने को एक्सकैवेशन का कार्य प्रारंभ किया जाए। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर आधा कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में कार्य प्रगति पर पाया गया। एमसीडब्ल्यू वार मेन क्लियर वाटर रिजर्वायर का खुदाई का कार्य बहुत पहले किया जा चुका है, लेकिन पानी भरे होने की वजह से आगे काम बाधित था। इस पर पंप लगाकर पानी और मिट्टी को बाहर निकालने के निर्देश दिए है। 34 श्रमिक कार्यरत रहे। कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को शासन की मंशा के अनुरूप जल जीवन मिशन के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पहुंचाए जाने के लिए कहा है।