चित्रकूट। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाए जाने के लिए सदर तहसील परिसर में मंगलवार से दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया है।
मंगलवार को धरने में एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष ऊषा द्विवेदी ने कहा कि महंगाई के कारण परिवार चलाना मुश्किल पड़ रहा है। जबकि सरकार मानदेय नहीं बढ़ा रही है। इसी बात को लेकर दो दिवसीय धरना शुरू किया गया है। यदि सरकार मांगे नहीं पूरी करती तो अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया जाएगा। महामंत्री सवित्री सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मंजू श्रीवास्तव, रेखा सिंह, सुनीता विश्वकर्मा, कमलेश कुमारी, मालती देवी, दुर्गावती, मीरा बाई, मायादेवी, ज्ञानमती, प्रतिभा देवी, राजलक्ष्मी, केतकी, सरोज साहू, रानी देवी, धनपत, गंगादेवी, इंद्रा देवी, संत रानी, अन्नापूर्ण आदि मौजूद रहीं।