चित्रकूट। जिले में कोरोना संक्रमितों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मरीजों की संख्या 138 पहुंच गई है। बुधवार को 19 संक्रमित मिले। हालांकि सक्रिय मामलों में 16 लोग संक्रमण से निजात पा चुके हैं।
बुधवार को कुल 1313 लोगों की जिला अस्पताल से लेकर अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना की जांच की गई है। जिसमें 19 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर सभी को घरों में ही इलाज कराने के लिए कहा गया है। सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि जिले में कुल संक्रमित मरीज 138 हो गए। पहले से संक्रमित मरीजों में 16 ठीक हो चुके हैं।