फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में कलश स्थापना करेंगे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, दशहरा तक मंदिर में रहेगा आना-जाना

Mon, 08 Oct 2018 01:37 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री .योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ नवरात्र में गोरखनाथ मंदिर में कलश स्थापना करेंगे। वह नौ दिन व्रत भी रहेंगे। कलश स्थापना के बाद वह निशा पूजा के दिन आएंगे, फिर कन्या पूजन और दशहरा में राम-लक्ष्मण के राजतिलक में भाग लेंगे। अगले दिन वह लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन


 

मंदिर से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री 10 अक्तूबर को आएंगे। शाम को पांच बजे मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी जो भीम सरोवर तक जाएगी। वहां जल भरने के बाद शक्ति मंदिर में कलश की स्थापना होगी।


इसमें शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री अगले दिन लखनऊ चले जाएंगे। वह 16 अक्तूबर को फिर आएंगे और मंदिर में महानिशा का पूजन करेंगे। 18 को फिर आकर सीएम कन्या पूजन में भाग लेंगे। 19 को दशहरे के दिन भक्त पीठाधीश्वर को और पीठाधीश्वर उन्हें तिलक लगाते हैं।

विज्ञापन



इसके बाद शाम को मंदिर से परंपरागत जुलूस निकलेगा, जो मानसरोवर मंदिर होते रामलीला मैदान जाएगा। इसमें भी सीएम शामिल होंगे। अलगे दिन वह लखनऊ लौट जाएंगे।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें