फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र प्राप्ति के लिए जामेश्वरनाथ में महिलाएं करती पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय विकास खंड के जामडीह गांव के प्राचीन जामेश्वर महादेव मंदिर पर दिपावली की सुबह भैयादूज पर पुत्र रत्न की प्राप्ति की मन्नत के लिए दूसरे प्रांत से दर्शन पूजन के लिए महिलाएं आती हैं। बृहस्पतिवार की शाम से ही महिलाओं की मंदिर पर बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी है। मंदिर के प्रबंधक हरेन्द्र राय ने आने वाली महिलाओं को रहने व पूजन अर्चन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ जुटे रहे।
विज्ञापन

पौने दो सौ वर्ष पूर्व 1944 में गाजीपुर के सराय पोस्ता स्टीमर घाट के सुखलाल अग्रहरी चंदौली अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। मान्यता है कि जामडीह गांव में पीपल के पेड़ के नीचे एक स्वप्न में भगवान शिव का सुखलाल अग्रहरी को दर्शन हुआ था। दीपावली की सुबह सरोवर में स्नान के बाद जलाभिषेक व पूजन अर्चना करने पर पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। तभी से प्रदेश के कोने कोने से महिलायें पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिये दर्शन पूजन के लिये आती हैं। प्रबंधक हरेन्द्र राय ने बताया कि उनका पुत्र शिव प्रसाद अग्रहरी, भोला अग्रहरी, काशी प्रसाद अग्रहरी और लच्छु अग्रहरी परिजनों के साथ आज भी दर्शन पूजन के लिये आते हैं। इस मौके पर समाजसेवी अजय सिंह राजपूत, सुशील कुमार राय, ग्राम प्रधान बिहारी यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें