इनके सिर और हाथ पैर में गंभीर चोटों के निशान थे। घटना से नाराज व्यापारी ने सकलडीहा-अमड़ा सड़क मार्ग जाम कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
दो दिन पहले बेटे की कराई थी जमानत
चार दिन पहले हशाम के छोटे बेटे मुस्ताक की गांव के एक लड़के के साथ मारपीट हो गई थी। आरोप है कि लड़के के परिजनों ने मुस्ताक को काफी मारा पीटा भी था। परिजनों ने बताया कि थाने जाने पर एकतरफा कार्रवाई में बेटे मुस्ताक को जेल भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि हमारी बात थाने पर नहीं सुनी गई। आरोप लगाया कि विरोधियों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। हशाम अपने बेटे को दो दिन पहले ही बेल पर रिहा कराकर लाए थे।
उनके तीन लड़के व दो लडकियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बड़े लड़के की सात वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी।