पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नईसट्टी स्थित दुकान में मंगलवार को सब्जी व्यवसायी ने मंगलवार की सुबह गमछे के फंदे के सहारे झूलकर जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने शव को नीचे उतारा। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
मुगलसराय का कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पीडीडीयू नगर के मस्त लॉज गली निवासी अशोक जायसवाल (55) नई सट्टी में सब्जी का व्यवसाय करता था। मंगलवार की भोर में लगभग पांच बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी कि वह नई सट्टी स्थित की दुकान में अशोक जायसवाल नामक व्यक्ति ने गमछे के सहारे फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिवार वालों को दी। बाद में पुलिस ने शव को नीचे उतारा और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं अशोक की मौत के बाद से उसकी पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। लोगों ने बताया कि अशोक कुछ दिनों से परेशान चल रहा था । वहीं लगभग दस दिनों से उसने दुकान भी नहीं खोली थी। पुलिस के अनुसार पत्नी ने बताया कि अशोक का मकान को लेकर किसी से विवाद चल रहा था। वहीं अन्य कारणों से भी काफी परेशान था। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या किये जाने के कारणों की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
बाइट -1364